Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में किसान की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या

प्रयागराज में किसान की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या

प्रयागराज(हि.स.)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

नवाबगंज के इब्राहिमपुर गांव निवासी राम सूरत उर्फ राम बहादुर पटेल (45वर्ष) पुत्र छोटे लाल पटेल खेती के सहारे परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिदिन की भांति सोमवार रात घर से भोजन करने के बाद खेत की रखवाली करने चला गया। जहां छप्पर के बाहर बुधवार सुबह उसका शव खून से लथपथ पाया गया। परिवार के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाने की पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी सोरांव एवं अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल पहुंचे। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। किसान के सिर में प्रहार करके हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिर में वार करके 45वर्षीय युवक की हत्या की गई है। परिवार के लोग गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच जारी है और मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular