Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में एनडीआरएफ टीम बाढ़ से फंसे लोगों की मदद में जुटी

प्रयागराज में एनडीआरएफ टीम बाढ़ से फंसे लोगों की मदद में जुटी

प्रयागराज (हि.स.)। गंगा और यमुना नदी में आई बाढ़ से जिले में कई स्थानों पर भयानक स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिससे लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविर में जाने को मजबूर हो गये हैं। जिले में तैनात एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत बचाव और राहत सामग्री वितरण के कार्य में लगी हुई है।

शनिवार को 11 वाहिनी एनडीआरएफ के टीम कमांडर ब्रिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हमारी टीम हरसंभव प्रयास कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जो बाढ़ में अपने घरों में फंसे हैं, उनको सुरक्षित स्थानों/राहत शिविरों तक पहुंचाया जाये। टीम लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर बता रही है कि अभी और दो-तीन दिनों तक जिले में पानी बढ़ने की संभावना है। इसलिए लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों/सुरक्षित स्थानों पर चले जायें। जिसमें एनडीआरएफ की टीम हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार है।

इसी क्रम में जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार तिवारी और उनकी टीम तथा सिविल डिफेंस के साथ मिलकर जिले के चांदपुर सलोरी स्थान से 06 लोगों का रेस्क्यू कर उनको सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर में भेजने का कार्य किया गया। उसके उपरांत योगेश कुमार मौर्य ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में एनडीआरएफ बोटों से बाढ़ राहत सामग्री वितरण का कार्य किया।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular