Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में आकाशीय बिजली से किसान की मौत

प्रयागराज में आकाशीय बिजली से किसान की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। थरवई थाना क्षेत्र के गोरापुर उर्फ पुरूषोत्तमपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की शुक्रवार भोर में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

थरवई के गोरापुर उर्फ पुरूषोत्तमपुर गांव निवासी रामलखन यादव 55वर्ष पुत्र स्वर्गीय पुरूषोत्तम यादव खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरूवार की रात घर से भोजन करने के बाद खेत की रखवाली करने चला गया। जहां बारिश के दौरान शुक्रवार भोर में आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आ गया।

इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी होते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

Most Popular