प्रयागराज (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा गांव के पास सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित ऑटो, ट्रेलर से भिड़ने के बाद पलट गया। हादसे में एक छात्रा की दबने से मौत हो गई और ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और छात्रा के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
फूलपुर के चक सुल्तान उर्फ उसरी मैलहन गांव निवासी शमा बानो (19) दो बहनों में छोटी थी। उसका एक भाई है, उसकी मां रुखसाना बानो किसी तरह बच्चों का भरण-पोषण करती है। शमा बेगम ग्यारह की शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही सरायइनायत स्थिति किसी दुकान पर काम करती थी। सोमवार सुबह वह से दुकान जाने के लिए ऑटो में सवार होकर जा रही थी। रास्ते में फूलपुर थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा गांव के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में भिड़ने के बाद पलट गया। हादसे में शमा बानो, ज़ैदी, किशुन लाल, नजमा बेगम समेत छह यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद शमा बानो की मौत हो गई। उधर हादसे की खबर मिलते ही पहुंचे परिजन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया और मृतका का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
राम बहादुर
