Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

प्रयागराज में अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

प्रयागराज(हि.स.)। फाफामऊ थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के समीप मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव पाया गया। उसकी गला रेतकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के सरायगढ़ मोहल्ला निवासी रहेमत उल्ला (50वर्ष) पुत्र नियामत उल्ला प्राइवेट काम कर दो बेटों और एक बेटी तथा पत्नी सूफिया का भरण-पोषण करता था। वर्तमान में उसकी बेटी को उपचार के लिए करेली थाना क्षेत्र में भर्ती कराया गया है। वह घर से सोमवार की शाम घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। मंगलवार सुबह उसका शव फाफामऊ सब्जी मंडी के पास खून से लथपथ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के लिए प्रयास करने लगी। हालांकि जामा तलाशी के दौरान आधार कार्ड मिला तो पुलिस ने परिवार को खबर दी।

खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस कहना है कि उसकी धार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोगों से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular