Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

प्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

फूलपुर के सेफ खानपुर टटीहरा गांव निवासी राम शौख 50वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सुन्दर खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात वह फूलपुर से अपने घर के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। घर के समीप वह किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रविवार भोर में उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular