Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में अखाड़ा परिषद पदाधिकारियों ने किया गंगा पूजन

प्रयागराज में अखाड़ा परिषद पदाधिकारियों ने किया गंगा पूजन

प्रयागराज (हि.स.)। त्रिवेणी संगम प्रयागराज में मंगलवार को नव नियुक्त अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी के साथ कई अखाड़ों के पदाधिकारियों ने गंगा पूजन किया। कुम्भ मेला 2025 बहुत भव्य एवं दिव्य हो, इस निमित्त के साथ उत्तर प्रदेश कुम्भ मेला प्रधिकरण के अधिकारियों के साथ मां गंगा, यमुना, सरस्वती त्रिवेणी संगम का पूजन करके स्नान किया।

इस अवसर पर जूना अखाड़ा महामण्डलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानन्द गिरिजी महाराज रूड़की, अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज निरंजनी अखाड़ा, महामंत्री श्रीमहन्त हरि गिरिजी महाराज संरक्षक श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, निर्मल पंचायती अखाड़े के महन्त प्रेम सिंह निर्मल, जूना अखाड़ा के सेक्रेटरी श्रीमहन्त मोहन भारती, सेक्रेटरी श्रीमहन्त महेश पुरी, श्रीमहन्त शैलेद्र गिरि, निरंजनी अखाड़ा श्रीमहन्त ओमंकार गिरि ने अन्य अखाड़ों के सन्तों के साथ पूजन किया।

कुम्भ मेला 2025 बहुत भव्य एवं दिव्य हो, इस निमित्त के साथ उत्तर प्रदेश कुम्भ मेला प्रधिकरण के अधिकारियों के साथ मां गंगा, यमुना, सरस्वती त्रिवेणी संगम का पूजन करके स्नान किया। तदुपरान्त अक्षयवट वृक्ष के दर्शन किये, वेणीमाधव एवं अलोपी माता के दर्शन किये। साथ ही तीर्थराज प्रयाग में अन्य देवी देवताओं के दर्शन पूजन किये। संगम सहित अन्य स्थानों पर पूजन दर्शन श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular