Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : महिला की हत्या, प्रेमी को घायल कर पति फरार

प्रयागराज : महिला की हत्या, प्रेमी को घायल कर पति फरार

प्रयागराज (हि.स.)। बारा थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव में एक व्यक्ति गुरूवार दोपहर घर के अन्दर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर और आटो चालक को घायल कर फरार हो गया। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
बारा थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव निवासी आरती देवी 40वर्ष पत्नी गजराज सिंह के एक पुत्र और तीन बेटिया हैं। पति गजराज सिंह पांच आटो खरीदकर किराए पर देता था। बताया जा रहा है कि चित्रकूट जनपद के चेदईमऊ गांव निवासी सूरज पाण्डेय 20 वर्ष पुत्र बसन्त लाल यहीं रहकर उसकी एक आटो तीन वर्ष से चलाता था। जिससे सूरज पाण्डेय का गजराज सिंह के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि गुरूवार सुबह गजराज किसी काम से कहीं चला गया और इसी बीच सूरज पाण्डेय वहां पहुंचा। वह घर के अन्दर ही था कि गजराज वापस कमरे पर आ गया और पत्नी को अपत्तिजनक स्थिति में देखते ही पत्नी एवं सूरज को धारदार हथियार से कई वार करने के बाद फरार हो गया। दोनों की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला एवं आटो चालक को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां उपचार के दौरान आरती देवी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि महिला व उसके प्रेमी को उसके पति ने धारदार हथियार से मारकर फरार हो गया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Submitted By: Edited By: Vidyakant Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular