प्रयागराज (हि.स.)। क्राइम ब्रांच और मेजा थाना की सयुंक्त पुलिस टीम की शनिवार को चौबे मंडी के पास बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी गिरफ्तार किए गए हैं। मौके से तीन बदमाश भाग निकले। टीम ने बदमाशों के कब्जे से लाखों के जेवरात और एक मोपेड, एक कार तथा दो तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है।
गोली से घायल बदमाश जय प्रकाश शर्मा उर्फ टिंकू निवासी टुड़िहार थाना मेजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके पकड़े गए सथी करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी नीरज मिश्रा, मेजा थाना क्षेत्र के टुड़िहार गांव निवासी दिलीप से पुलिस पूछताछ की जा रही है।
मौके से फरार मेजा के बकचूंदा गांव निवासी अंशू, माण्डा के चिलबिला गांव निवासी रमेश चन्द्र पासी एक अज्ञात बदमाश समेत तीन की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से एक मोपेड, एक कार और दो तमंचा एवं लाखों के जेवरात बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ हुई है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र ही जानकारी दे सकते हैं।
प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
