प्रयागराज (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न मामलों में 13 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पहली गिरफ्तारी कर्नलगंज थाना क्षेत्र से एसओजी की नारकोटिक्स टीम ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए जुआरियों में कौधियारा के अकोढ़ा गांव निवासी सुन्दरम मोहन शुक्ल, कर्नलगंज कटरा निवासी शैलेश कुमार, पुराना कटरा निवासी संतोष कुमार गुप्ता, पुराना कटरा निवासी सुनील यादव और मो. इमरान है। आरोपितों के कब्जे से कुल 2200 रूपया नगद जामा तलाशी से बरामद किया। इसी क्रम में कर्नलगंज पुलिस टीम ने साइकिल चोरी के मामले में सुनील तिवारी को गिरफ्तार किया। इसी थाने की पुलिस दो युवकों को मोटर साइकिल की चोरी मामले में गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
मेजा थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को गैंगेस्टर मामले में वांछित एवं शराब माफिया का सहयोगी विकास शुक्ला को गिरफ्तार किया। इसी तरह पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने दिनेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया। नवाबगंज थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर मामले में रितुराज प्रताप एवं शिवम निषाद और एक अन्य मामले में जगनारायण शुक्ला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
प्रयागराज पुलिस ने माफिया अभियान के तहत 13 लोगों को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
