प्रयागराज (हि.स.)। घूरपुर थाना क्षेत्र के सुखों का पूरा गांव में सोमवार सुबह पुआल के ढेर में बच्चे का शव पाया गया। परिजन आशंका जता रहे हैं कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घूरपुर के सुखों का पूरा गांव निवासी गोलू 17वर्ष पुत्र धर्मराज रविवार की रात घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच गांव के बाहर स्थित पुआल के ढेर में आशंका होने पर जब लोगों ने देखा तो उसका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली है। उसकी मौत कैसे हुई और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच जारी है। परिवार के लोगों ने अबतक कोई तहरीर नहीं दी है।
प्रयागराज: पुआल के ढेर में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES
