Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: पिकअप और अप्पे में भिड़न्त से मासूम बच्ची समेत दो की...

प्रयागराज: पिकअप और अप्पे में भिड़न्त से मासूम बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

प्रयागराज (हि.स.)। खीरी थाना क्षेत्र में कोड़री गांव के समीप मंगलवार की शाम पिकअप और अप्पे की भिड़न्त में मासूम और पिता की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

   कौंधियारा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी 45वर्षीय मदन मोहन पाण्डेय अपनी पत्नी और 11 माह की बेटी क्यारा पाण्डेय के साथ मंगलवार शाम अप्पे में सवार होकर कहीं जा रहा था। रास्ते में खीरी थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के समीप अप्पे सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने 11 माह की क्यारा पाण्डेय और उसके पिता मदन मोहन पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के बाद, दोनों शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular