प्रयागराज (हि.स.)। क्राइम ब्रांच की एसओजी एवं फूलपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने मैना देवी पटेल कॉलेज के पास से शुक्रवार को चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से लगभग पांच लाख की कीमत का सामान एवं एक तमंचा बरामद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अशुतोष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में फूलपुर थाना क्षेत्र के तिलहट गांव निवासी विनीत कुमार यादव उर्फ देवा, अभिषेक मौर्या पुत्र रंजीत मौर्या, सतीश कुमार, ताज उर्फ छोटू, अभिषेक मौर्या पुत्र प्रेमचन्द्र मौर्या है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में शातिर चोरों ने बताया कि 16 दिसम्बर को मैलहन गांव चोरी गई मोटर साइकिल सहित कई वारदातों का खुलासा हुआ है। टीम ने चोरों के कब्जे से लगभग पांच लाख चोरी का माल बरामद किया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
