-सपा और बसपा ने प्रदेश को लूटने की योजना बनायी थी उसे जनता समझ चुकी है
प्रयागराज। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की भारी जीत का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हार के डर से बौखलाई सपा और बसपा भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा का चरित्र ही गुंडागर्दी का रहा है। ब्लाक प्रमुख के नामांकन में जहां पर भी हिंसा हुई है, उस पर कार्रवाई भी हो रही है। सपा और बसपा ने जो प्रदेश को लूटने की योजना बना रखी थी उसे जनता बखूबी समझ चुकी है। उनहोंने कहा कि एक पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगी थी तो दूसरी अपनी तिजोरी भर रही थी। दोनों दल मिलकर भी चुनाव लड़कर देख चुके हैं, भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा है कि सपा की छवि गुंडे वाले नेताओं की पार्टी से के रुप में की जाती है। नंदी ने कहा है कि भाजपा ने जिस तरह से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर काम किया है और माफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है उससे जनता में योगी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि जनता आज प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की नीतियों का समर्थन कर रही है। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात हो या फिर कोविड मैनेजमेंट की बात हो आज पूरे देश में योगी मॉडल की सराहना हो रही है। नंदी ने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा 325 नहीं 350 सीटें जीतकर दोबारा यूपी में सरकार बनाएगी।
प्रयागराज : नंद गोपाल नंदी का दावा- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी की होगी भारी जीत
RELATED ARTICLES
