Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज के दौरे पर पहुंचे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्री मौर्य 25 जून को लखनऊ से चलकर पूर्वाह्न 11:30 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचे।

अपराह्न 2 बजे जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 3ः15 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य अपराह्न 5 बजे मेहता प्रेक्षागृह मेडिकल कॉलेज परिसर, टैगोर टाउन प्रयागराज में आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। वह शाम 6ः10 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज में महानगर प्रयागराज के वर्तमान व पूर्व पार्षदों के साथ बैठक करेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 जून को पूर्वाह्न 10:40 बजे मां शीतला देवी अतिथि गृह,जीटी रोड सयारा जनपद कौशांबी में ई-रिक्शा वितरण करेंगे, तत्पश्चात विभिन्न लाभार्थी परियोजनाओं के चेक, टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरण करेंगे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular