Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: दो दिन से गायब युवक का शव यमुना नदी में मिला

प्रयागराज: दो दिन से गायब युवक का शव यमुना नदी में मिला

प्रयागराज (हि.स.)। कीडगंज थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर के पास मंगलवार को यमुना नदी में एक युवक का शव मिला है। वह दो दिन से गायब था।

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के दरभंगा मोहल्ला निवासी अर्जुन (24) दो भाइयों में छोटा था। इसकी तीन बहनें हैं। इसके पिता प्लम्बर का काम करके किसी तरह इसकी मां कुसुम देवी समेत परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किसी बात से क्षुब्ध होकर वह घर से पैदल निकला और घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन करने के बाद जार्जटाउन थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार सुबह मनकामेश्वर मंदिर के पास यमुना नदी में अर्जुन का शव मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए उसके पास से बरामद आईडी के पते पर परिवार के सदस्यों को सूचना दी। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular