Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज-देहरादून त्योहार विशेष एक्सप्रेस 11 नवम्बर से

प्रयागराज-देहरादून त्योहार विशेष एक्सप्रेस 11 नवम्बर से

प्रयागराज (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी 04113-04114 प्रयागराज-देहरादून त्योहार विशेष एक्सप्रेस (पूर्णतः आरक्षित) चलाने का निर्णय किया गया है। 

इसके अंतर्गत प्रयागराज से गाड़ी 04113 प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार 11 नवम्बर से 09 दिसम्बर तक तथा देहरादून से गाड़ी 04114 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार 12 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगी। गाड़ी की संरचना में जनरेटर यान दो, स्लीपर छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तीन, वातानुकूलित प्रथम सह वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एक, सामान्य श्रेणी तीन सहित कुल 15 कोच होंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular