Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : डीएलएड प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से

प्रयागराज : डीएलएड प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से

प्रयागराज (हि.स.)। डीएलएड प्रशिक्षण 2021 ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से शुरू होगा, जिसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित है।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र, प्रयागराज के सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों, सीटीई वाराणसी तथा निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों, जिन्हें एनसीटीई की मान्यता उपरान्त उप्र शासन द्वारा सम्बद्धता प्रदान की गयी है, वे डीएलएड प्रशिक्षण 2021 के लिए इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सचिव ने बताया है कि ऑनलाइन पंजीकरण 20 जुलाई से शुरू होगा, जिसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त एवं पूर्ण आवेदन के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। अंत में उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जायेगा। इसलिए भरा हुआ पूरा विवरण चेक कर ही आगे बढ़ें।

RELATED ARTICLES

Most Popular