Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : ठेके से ढाई लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

प्रयागराज : ठेके से ढाई लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। थरवई थाने की पुलिस ने सोमवार दोपहर देशी शराब की दुकान से ढाई लाख की अवैध शराब बरामद किया। पुलिस टीम ने एक अवैध शराब  कारोबारी को गिरफ्तार किया है और दो लोगों की तलाश कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार करने वाले सराय इनायत थाना क्षेत्र के बगई खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार जायसवाल पुत्र सालिक राम को हेतापट्टी गांव में स्थित शराब की दुकान से गिरफ्तार किया है। जबकि कारोबार में लिप्त मऊआइमा थाना क्षेत्र के बसरही गांव निवासी ब्रिजेश कुमार जायसवाल और अरविंद जायसवाल की तलाश जारी है। पुलिस टीम ने मौके से 20 पेंटी अवैध शराब बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular