Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : जमीन की रंजिश में युवक को चचेरे भाई ने मारी...

प्रयागराज : जमीन की रंजिश में युवक को चचेरे भाई ने मारी गोली, तलाश जारी

प्रयागराज(हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में सोमवार शाम जमीनी रंजिश में चचेरे भाई को गोली मारकर दबंग फरार हो गया। गोली से घायल युवक को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित युवक की तलाश में दबिश दे रही है। 
   फूलपुर के फिरोजपुर उर्फ शेखपुर बाबूपुर के निवासी अश्वनी कुमार 35वर्ष को उसके चचेरे भाई प्रियांशु ने सोमवार की शाम तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। वारदात की जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और गोली से घायल अश्वनी कुमार को उपचार के लिए अस्पताल के लिए लेकर भागे। उधर खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच शुरू कर दिया। पुलिस कहना है कि परिवार के लोगों ने वारदात की सूचना काफी देर दिया। आरोपित की तलाश जारी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular