प्रयागराज (हि.स.)। क्राइम ब्रांच एवं अतरसुइया थाने की पुलिस ने स्मैक के कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग चार लाख बीस हजार स्मैक और 1320 रूपए नगद, दो मोबाइल एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपित कोतवाली थाना क्षेत्र के हीवेट रोड निवासी अनूप मिश्रा पुत्र विपिन मिश्र है। उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच एवं अतरसुइया थाने की संयुक्त टीम ने गुरूवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे जेल भेजने से पूर्व न्यायालय भेजा जाएगा।
