Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: गोली से घायल चाट विक्रेता के एक बेटे की मौत

प्रयागराज: गोली से घायल चाट विक्रेता के एक बेटे की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। कीडगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई वारदात के दौरान गोली से घायल चाट विक्रेता के दो बेटे में से एक की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। जबकि दो युवकों का उपचार जारी है।

कीडगंज के राम-जानकी मंदिर के पास निवासी विनोद चाट वाले के दो बेटों समेत तीन लोगों को आबकारी विभाग के सस्पेंड सिपाही विमलेश पाण्डेय ने गुरुवार रात गोली मारकर फरार हो गया। गोली से घायल विशाल उर्फ राजन 30 वर्ष समेत तीन लोगों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान विशाल उर्फ राजन की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोप है पुलिस की अनदेखी की वजह से उक्त आरोपित मनबढ़ हो गया था।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular