प्रयागराज(हि.स.)। बहरिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर से गायब दस वर्षीय बच्चे का शव सोमवार सुबह बहरिया चौराहे के समीप ही तालाब में तैरता पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस बच्चे की मौत की वजह तालाब में डूबना लग रहा है। बहरिया निवासी निशार अहमद का दस वर्षीय बेटा खालिद रविवार दोपहर घर से खेलने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह घर के समीप ही तालाब में उसका शव उतराया हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या बच्चे की मौत डूबने से प्रतीत हो रही है। फिर भी मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोग तहरीर देंगे तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
प्रयागराज : गायब बच्चे का शव तालाब में मिला
RELATED ARTICLES
