Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज की घटना लचर कानून-व्यवस्था का परिणाम : मायावती

प्रयागराज की घटना लचर कानून-व्यवस्था का परिणाम : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज जनपद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या को अति-दुःखद एवं शर्मनाक बताया है। शनिवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है।

मायावती ने कहा है कि ऐसा लगता है कि इस मामलें में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है। मायावती ने कहा कि इस घटना के बाद वहां सबसे पहले पहुंचे बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है। इसके कारण ही यह घटना हुई है। सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे, बसपा की यह मांग है।

RELATED ARTICLES

Most Popular