Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज-कानपुर समेत कई जिलों के सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की मिली...

प्रयागराज-कानपुर समेत कई जिलों के सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ में सघन चेकिंग

लखनऊ (हि.स.)। प्रयागराज, कानपुर और मथुरा समेत कई जनपदों में मॉल, सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यूपी पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गयी है। राजधानी लखनऊ में पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। सर्विलांस सेल सोशल मीडिया में अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं। 

सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट से प्रयागराज पुलिस को सूचना मिली कि स्टार वुड सिनेमा और विनायक सिटी सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सिनेमाघर को खाली कराकर चेकिंग अभियान चलाया गया।  इसी तरह कानपुर के जेड स्कवॉयर, शहर का दक्षिण के किदवईनगर में साउथ एक्स मॉल, गुरुदेव सिनेमा घर समेत चार सिनेमाघरों  को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी तरह मथुरा जनपद में रुपम सिनेमा और शॉपिंग मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

वहीं, कई जिलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजधानी पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गयी है। शहर के प्रतिष्ठित जगह, सिनेमा घर, होटलों में सघन चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले में पुलिस को सतर्क किया है। 


Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular