Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे बंसवार, उत्पीड़न के शिकार...

प्रयागराज : कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे बंसवार, उत्पीड़न के शिकार लोगों को सौंपा 10 लाख का चेक

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को जिले के घूरपुर के बंसवार गांव में पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए निषाद समाज के लोगों से मिलने पहुंचे। यहां पीड़ितों को 10 लाख रुपये का चेक सौंपकर आर्थिक सहायता की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके पीड़ित लोगों की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। श्रीमती वाड्रा के वादे को पूरा करने के लिए शुक्रवार सुबह अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ बसवार गांव पहुंचे और पीड़ित लोगों को चेक देकर मरहम लगाने का कार्य किया।
बीते दिनों कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपने पुरखों के पैत्रिक जनपद में राजनीति की जमीन तैयार करने के लिए घूरपुर के बसवार गांव निषाद समाज के लोगों से जाकर मिली थीं और आर्थिक मदद का वादा किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular