Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराजः कपड़ा बाजार में लगी आग, 15 से अधिक दुकानें जली

प्रयागराजः कपड़ा बाजार में लगी आग, 15 से अधिक दुकानें जली

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार को रेडीमेड कपड़ों के बाजार में आग लग गई। आग में 15 दुकानें जलकर स्वाहा हुई हैं। आग बुझाने का सिलसिला अभी भी चल रहा है। प्रथम दृष्टया दुकानदारों की मानें तो आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुराने शहर के चौक इलाके में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (नेहरू कॉम्प्लेक्स) में आग लग गई। आग की सूचना पाकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कॉम्प्लेक्स के नीचे की मार्केट की ज्यादातार दुकानें आग की चपेट में आने से जल गई हैं और करीब करोड़ों रूपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में अभी तक आग लगने की वजह प्रमुख रूप से शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन दुकानदार कर रहे हैं।

विद्याकांत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular