गोरखपुर (हि.स.)। शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान केंद्र पर गोरखपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधारोपण कर मेगा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इनके साथ राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यहां पौधारोपण किया।
वन विभाग समेत अन्य विभागों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पहले ही स्थल तय कर लिया था और गड्ढे की खुदाई भी कर लिया था। इनके द्वारा वन विभाग की कुछ नर्सरियों से पौधों का उठान कर लिया था। इस बार 27 विभागों ने को मिलकर कुल 43.56 लाख पौधा रोपने का लक्ष्य लिया है।
पौधारोपण अभियान के तहत ग्राम्य विकास विभाग की ओर से एक-एक हेक्टेयर में नंदन, आयुष और ग्राम्य वन की स्थापना की जाएगी है। इसमें दो से तीन हजार पौधे लगेंगे। ग्राम व नंदन वन में फलदार तो आयुष वन में औषधीय पौधे रोपित होंगे। इसके अलावा वन विभाग द्वारा कुस्मही जंगल और महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नंदन वन विकसित होगा।
इसके आलावा नोडल अधिकारी सीसीएफ डा. राजा मोहन की देखरेख में विश्वविद्यालय में नंदन वन में पौधे लगेंगे। ज्ञातव्य हो कि लक्ष्य के सापेक्ष 22 जुलाई यानी शनिवार को वन विभाग 10 लाख और अन्य 26 विभागों द्वारा 27 लाख पौधे रोपे जाने हैं। शेष छह लाख 65 हजार पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे।
इन पौधों का हो रहा रोपण
जामुन, अर्जुन, शीशम, कंजी, गुरेल, सिरस, वमन, सागौन, अमरूद, यूकेलिप्टस, नीम, फाइकस, बबूल, गुलमोहर, पीपल, बरगद, अमरूद, सहजन, आंवला, बेल समेत अन्य फलदार व औषधीय पौधे रोपे जा रहे हैं। वन विभाग और उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों के लिए अलग अलग तरह के पौधों को रोपने का निर्देश है।
पौधरोपण में शामिल हुए स्कूली बच्चे
पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए हेरिटेज फाउंडेशन ने भी काफी प्रयास किया। संस्था की संरक्षिका डा. अनिता अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने भी चिड़ियाघर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके आलावा जनता इंटर कालेज के 50 और गोरखपुर पब्लिक स्कूल के 50 बच्चे भी समारोह में शामिल हुए।
इन विभागों को मिला इतना लक्ष्य
– वन-12,00,000
– पर्यावरण- 2,22,000
– ग्राम्य विकास- 18,02,000
– राजस्व – 1,50,000
– पंचायतीराज – 1,82,000
– आवास विकास – 4000
– औद्योगिक विकास – 6000
– नगर विकास – 62,000
– लोक निर्माण -10,000
– जलशक्ति -10,000
– रेशम – 21,000
– कृषि – 3,61,000
– पशुपालन – 5000
– सहकारिता – 7980
– उद्योग – 9000
– विद्युत – 4060
– माध्यमिक शिक्षा – 11,000
– बेसिक शिक्षा – 18,000
– प्राविधिक शिक्षा – 5000
– उच्च शिक्षा -17,000
– श्रम – 2000
– स्वास्थ्य – 8000
– परिवहन -1900
– रेलवे – 9000
– रक्षा – 4000
– उद्यान – 2,22,000
– पुलिस – 5,180
कलेक्ट्रेट परिसर में भी हुआ पौधरोपण
कलेक्टेट कार्यालय परिसर में भी पौधरोपण हुआ। यह पौधरोपण कलेक्टेट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने किया। इस दौरान एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम वित्त राजस्व विनीत कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोड समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ. आमोदकांत/राजेश
