Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रभारी मंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण

गाजियाबाद (हि.स.)। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए भावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों का निर्माण समय से किया जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। यदि गुणवत्ता के साथ को समझौता किया गया तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

असीम अरुण डासना ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले मल्टी पर्पज हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूर्ण करने और जनता तक उन्हें पहुंचाने का कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने योजना की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने प्रताप विहार में पिंक बूथ का भी निरीक्षण किया।

फरमान अली/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular