प्रदीप पांडेय
गोंडा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा इटियाथोक कस्बे में स्थित सरस्वती स्कूल में विधानसभा मेंहनौन का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संतोष सिंह उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ0 ओपी मिश्र ने किया और संचालन विधानसभा संयोजक डॉ0 रामानंद तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री सिंह ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और कहा की उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई की नजीर पेश की है। प्रदेश में इस अवधि में कोई दंगा नहीं हुआ एवं डकैती हत्या लूट आदि में काफी कमी आई है। कहा कि अनेक लाभप्रद व लंबित योजनाओं को भाजपा ने पूरा किया व लाखों परिवार को आवास मिला। महिला कल्याण हेतु महिला हेल्प डेस्क जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया गया। कहा कि स्वस्त्य, सड़क, विजली, पानी आदि को लेकर सरकार ने तमाम कार्य किये जिसे एक मंच से कम समय मे गिनाया नही जा सकता है।
क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने तमाम विद्यालयों का कायाकल्प करवाया, आवास योजना का लाभ लोगो को मिला व किसान सम्मान निधि एवं स्वच्छ भारत मिशन सहित प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना जैसी अनेक योजनाएं गरीबों के लिए संचालित की गई। विधायक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों का स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान राकेश तिवारी, महेश नारायण तिवारी, दीपक अग्रवाल, सुरेश नारायण पांडेय, पीतांबर धारी मिश्र, सूर्य प्रकाश तिवारी, मंजूर अहमद, सत्यव्रत ओझा, रवि चतुर्वेदी, संजय सिंह, आत्माराम वर्मा, सौरभ तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद, अजय राठोर, पवन सिंह, संतोष चौरसिया, शकील अहमद, जाहिद अली, अम्बरीष मनी तिवारी, दुर्गा प्रसाद आदि सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

