Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलप्रबंध निदेशक ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

प्रबंध निदेशक ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

लखनऊ (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक एस.पी. सिंघल ने लखनऊ में निर्माणाधीन” कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल” का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रबन्ध निदेशक एस.पी.सिंघल ने सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल के आईपीडी ब्लॉक, ओटी ब्लाक, ओपीडी ब्लाक और आवासीय ब्लाक सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही समय से कार्य पूरा करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया और परियोजना कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए।

कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा मार्च 21 तक पूरे कर लिए जाए। लगभग 800 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन भवन की कुछ यूनिटें पूर्ण कर दे दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular