Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधान पद के उम्मीदवार सहित 20 पर रिपोर्ट दर्ज, अवैध शराब व...

प्रधान पद के उम्मीदवार सहित 20 पर रिपोर्ट दर्ज, अवैध शराब व तमंचा सहित समर्थक गिरफ्तार

 प्रधान पद के उम्मीदवार सहित 19 लोग फरार, तलाश जारी 

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना एका पुलिस टीम ने पंचायत चुनाव में शराब व दबंगई से वोटरों को लुभाने तथा प्रतिद्वन्दी प्रधान पद के उम्मीदवार व उसके समर्थको के साथ मारपीट कर, अवैध असलाहो से फायरिंग करने वाले प्रधान पद के एक उम्मीदवार के यहां छापेमार कार्यवाही करते हुये उसके एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तमंचा व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। 
थाना प्रभारी एका नरेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार, 23 अप्रैल को प्रधान पद के उम्मीदवार विवेक यादव पुत्र बालकराम निवासी सूरतपुर थाना एका ग्राम पंचायत गिनौली द्वारा अपने समर्थकों के साथ चुनावी रैली निकाली गयी थी। जिसमें दूसरे प्रधान पद के उम्मीदवार मनोज यादव पुत्र प्रेमपाल निवासी महाराजपुर थाना एका ने अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी विवेक यादव व उसके समर्थकों के साथ ईंट-पत्थर चलाते हुए मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद मनोज यादव मौके से फरार हो गया। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये प्रधान पद के उम्मीदवार व उसके समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गयी। 
उन्होंने बताया कि तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्त मनोज कुमार के घर पर दबिश दी गयी तो उसके घर से एक तमंचा, कारतूस, भारी मात्रा में अवैध व अपमिश्रित शराब बरामद की गयी है। पुलिस टीम ने मौके से प्रधान पद के उम्मीदवार अभियुक्त मनोज कुमार के समर्थक प्रवेश पुत्र होरीलाल निवासी महाराजपुर थाना एका को भी गिरफ्तार किया है। जबकि प्रधान पद के उम्मीदवार मनोज कुमार व उनके 19 लोग फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular