Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री 20-21 नवम्बर को लखनऊ में 56वें डीजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री 20-21 नवम्बर को लखनऊ में 56वें डीजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20-21 नवम्बर को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 56वें सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे, जबकि शेष आमंत्रित व्यक्ति आईबी और एसआईबी मुख्यालय में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। सम्मेलन में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स तस्करी में उभरते रुझान, जेल सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular