Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री से भेंट करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री से भेंट करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने सात लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन को लेकर इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी भेंट की। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष तथा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिले।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली सफलता के बाद योगी आदित्यनाथ की यह पहली दिल्ली यात्रा है। योगी का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है।

सुशील

RELATED ARTICLES

Most Popular