Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच फ्री

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच फ्री

– सीएमओ ने दिया निर्देश, नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी होगी जांच

वाराणसी (हि.स.)। गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल और प्रसव पूर्व जांच के उद्देश्य से शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस जिले में मनाया जायेगा। दिवस को लेकर जिले के प्रत्येक नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर में शुक्रवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीबी सिंह ने जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई को इस संबंध में दिशा.निर्देश भी दिया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि  इस बात का विशेष ध्यान रखें कि स्वास्थ्य इकाईयों तक आने वाली गर्भवती संसाधन विहीन वंचित समुदाय से तथा दूर.दराज़ के गाँव से आती हैं। अतः हमें प्रयास करना है कि अभियान दिवस पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की समस्त आवश्यक प्रसव पूर्व जांचे जैसे. ब्लड प्रेशर, वज़न, रक्त व पेशाब की जाँच, मधुमेह, एच०आई०वी० एवं सिफलिस, अल्ट्रासाउंड की जांच सुविधा निःशुल्क उसी दिन प्रदान की जाए।  जिससे उन्हें बार.बार स्वास्थ्य इकाईयों पर न आना पड़े। अभियान के दौरान आवश्यक दवाएं एवं जांच की सुविधा शत.प्रतिशत उपलब्ध कराई जाएं। 
उन्होंने कहा कि  गर्भवती को चिन्हित स्वास्थ्य इकाइयों तक लाने एवं वापस ले जाने के लिए 102 एम्बुलेंस से जोड़ा जाए। दिवस पर चिन्हीकृत उच्च जोखिम गर्भावस्था एचआरपी, वाली महिलाओं का उपचार उसी स्वास्थ्य इकाई में किया जाये अथवा उच्च स्तरीय इकाई पर संदर्भित कर दिया जाये। चिन्हीकृत उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं की सूची आशा एवं एएनएम को उपलब्ध कराई जाएं एवं इसकी प्रविष्टी आर सी एच पोर्टल पर समय से की जाए। 
सीएमओ ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ;पीएमएमवीवाई, के दिशा.निर्देश के अनुसार गर्भवती के पंजीकरण किये जाने के लिए अलग से पीएमएमवीवाई का स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। सभी लाभार्थियों के लिए बैठेने के लिए उचित व्यवस्था, पीने का पानी, उचित दूरी, मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्कैनर से तापमान जांच की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular