Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री शुक्रवार को करेंगे अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए क्रैश कोर्स...

प्रधानमंत्री शुक्रवार को करेंगे अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए क्रैश कोर्स कार्यक्रम की शुरुआत

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा शुक्रवार को कोरोना महामारी से जुड़े अग्रिम पंक्ति कर्मियों के लिए तैयार किए गए क्रैश कोर्स कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मकसद कौशल विकसित करना और बढ़ाना है। इस संबंध में प्रशिक्षण 6 विशेष क्षेत्रों में किया जाएगा। इसमें घरेलू देखभाल, बुनियादी देखभाल, उच्च देखभाल, आपातकाल देखभाल, सैंपल इकट्ठा करना और मेडिकल उपकरणों को संचालित करना शामिल है।

इन कार्यक्रमों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण के तहत विशेष तौर पर 276 करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ तैयार किया गया है। कार्यक्रम से स्वास्थ्य क्षेत्र में नॉन मेडिकल हेल्थ केयर वर्कर से जुड़ी आवश्यकताएं पूरी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular