Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को बेटे की शादी पर...

प्रधानमंत्री मोदी ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को बेटे की शादी पर अग्रिम बधाई दी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में नवयुगल को आशीर्वाद भी दिया

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुभासपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर को उनके छोटे बेटे अरुण राजभर की शादी पर अग्रिम बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नवयुगल अरुण और निकिता को आशीर्वाद भी दिया है।

ओपी राजभर के बेटे की शादी रविवार 11 जून को गाजीपुर तथा बहुभोज (रिसेप्शन)13 जून को वाराणसी में है। ओपी राजभर ने बेटे के शादी का न्यौता (आमंत्रण) प्रधानमंत्री को भेजा था।

जहूराबाद विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भेजे गए बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि अरुण और निकिता के विवाह का निमंत्रण पत्र पाकर प्रसन्नता हुई। परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू को नवजीवन के शुभारम्भ की बधाई। शुभ लग्न की बेला में जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदा बने रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो। इसी कामना के साथ नव दंपती को दीर्घ, सुखद और सौभाग्य पूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सिंधौरा क्षेत्र स्थित आवास से बारात गाजीपुर सादात जाएगी। इस शादी में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। ओपी राजभर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत देश के दिग्गज नेताओं को शादी का आमंत्रण दिया है। गाजीपुर सादात के सरदरपुर निवासी निकिता राजभर के साथ ओपी राजभर के छोटे पुत्र अरुण राजभर की शादी होगी। अरुण की होने वाली पत्नी निकिता वाराणसी के ही धीरेंद्र महिला महाविद्यालय से बीबीए कर रही हैं। निकिता के पिता कैलाश राजभर झारखंड के पिपरवार प्रोजेक्ट बचरा चतरा में स्थित कोल इंडिया में कार्यरत हैं। निकिता एथलेटिक्स की खिलाड़ी है। डांस के साथ गीत-संगीत में उसकी खास रुचि है।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular