Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने की भूटान के पीएम से टेलीफोन पर बात

प्रधानमंत्री मोदी ने की भूटान के पीएम से टेलीफोन पर बात

अनूप शर्मा

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भूटान के प्रधानमंत्री डॉक्टर लोटे शेरिंग टेलीफोन पर बातचीत कर शुभकामनाओं और समर्थन के लिए भूटान की जनता और सरकार को धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान संकट की स्थिति ने भारत और भूटान के बीच विशेष मित्रता को उजागर किया है। साथ ही आपसी समझ और सम्मान के साथ सांस्कृतिक विरासत साझा करने और दोनों देशों के लोगों को आपस में मजबूती से जोड़ने का काम किया है।

बातचीत के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ भारत के प्रयासों में सरकार और भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए भूटान के प्रबंधन में राजा के नेतृत्व की सराहना की और निरंतर प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular