वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वह यहां 1500 करोड़ से ज्यादा की सौगात देने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर भी पहुंचे और दर्शन पूजन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकाप्टर मंगलवार की दोपहर 12.45 बजे बीएचयू के आईटी ग्राउंड पर उतरा। यही पर पीएम मोदी की जनसभा होनी है। आईटी ग्राउंड से निकलकर मुख्यमंत्री का काफिला एमसीएच विंग पहुंचा। आईटी ग्राउंड पर प्रधानमंत्री का संबोधन और प्रमुख उद्घाटन और शिलान्यास का आयोजन होना है। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पर तैयारी को देखने के लिए रवाना हो गए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फाइनल कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया। पीआईबी की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीएम मोदी सुबह 11 बजे बीएचयू आईआईटी के टेक्नो ग्राउंड में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री दोपहर 12.20 बजे रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र सिगरा वाराणसी में जापान के सहयोग से बने सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग, बीएचयू का निरीक्षण और अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ कोविड तैयारियों पर कोरोना योद्धाओं से बातचीत करेंगे। शहर में 736.38 करोड़ रुपये की 75 प्रमुख परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 186 करोड़ की लागत से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, 62.89 करोड़ से राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर परिसर में 50 बेड महिला चिकित्सालय का अनावासीय भवन निर्माण, 29.63 करोड़ की लागत से बीएचयू में रीजनल इंस्टीट्यूट आफ ऑफथेल्मोलॉजी का निर्माण, 62.04 करोड़ रुपए लागत से 33.91 किमी पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। 50.17 करोड़ की लागत से तीन लेन का वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर आशापुर ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार है। 20.25 करोड़ रुपये की लागत से राजघाट से अस्सी तक क्रूज के संचालन का कार्य एवं चार पार्कों का विकास एवं सुंदरीकरण व 84 घाटों पर सूचना पट्ट का कार्य पूरा कराया जा चुका है।
19.55 करोड़ की लागत से गोदौलिया चैक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण, 14.21 करोड़ से मछोदरी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व स्किल डेवलपमेंट सेंटर का विकास, 11.95 करोड़ रुपए लागत से अस्सी घाट व राजघाट व अन्य घाटों पर दबाव कम किए जाने हेतु गंगा नदी के ड्रेजिंग एवं चैनेलाइजेशन का कार्य के अलावा सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू में 45.50 करोड़ की लागत से निर्मित 100 बेड का एमसीएच विंग आकार ले चुका है। 60.63 करोड़ की लागत से निर्मित 80 टीचर रेजिडेंशियल फ्लैट, बीएचयू में 17 करोड़ रुपये की लागत से आईयूसीटीई भवन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके एपीजे अब्दुल कलाम मल्टीपरपज भवन के निर्माण आदि कार्य प्रमुख हैं।
प्रधानमंत्री मोदी कल वाराणसी आयेंगे, मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
