Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी मधुर आवाज दुनिया भर में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular