Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री ने बांदा के प्रधान से संवाद कर परखी जल जीवन मिशन...

प्रधानमंत्री ने बांदा के प्रधान से संवाद कर परखी जल जीवन मिशन योजना की सफलता

-योजना का लाभ पाकर महिलाओं को कुंए व हैंडपम्पों में लाइन लगाने से मिली निजात

बांदा (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जनपद बबेरू के उमरी गांव में जल जीवन मिशन से संबंधित प्रश्न पूछकर ग्राम प्रधान से वर्चुअल संवाद किया।

उन्होंने पानी की उपलब्धता के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि क्या इससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव में शौचालयों का निर्माण कराया था। क्या परिवार के लोग इन शौचालयों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी तरह उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के जीवन में सुधार करने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम चला रही हैं। इसके तहत ‘हर घर जल नल’ योजना शुरू की गई है। पहले लोगों को पानी के लिए अपना समय बर्बाद करना पड़ता था, लेकिन इस परियोजना से अब लोगों को परेशानी से निजात मिल रही है।

प्रधानमंत्री के प्रश्नों का ग्राम प्रधान गिरजा कांत तिवारी ने जवाब दिया और कहा कि इस योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। पहले उन्हें पानी के लिए घंटों हुए कुएं व हैन्डपंप में लाइन लगानी पड़ती थी लेकिन अब इस समस्या से राहत मिली है। वर्चुअल संवाद के दौरान चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक और जिला अधिकारी अनुराग पटेल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular