Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया याद

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन।

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं लेकिन 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों ने ही उनकी हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular