Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता ने जताया विश्वास : स्वाती सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता ने जताया विश्वास : स्वाती सिंह

लखनऊ (हि.स.)। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। तमाम एक्जिटपोल और चुनाव पूर्व अनुमानों को झुठलाते हुए भाजपा रूझानों में आगे चल रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के विश्वास को जताता है। ये बातें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

उन्होंने विशेष वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा कभी चुनाव की दृष्टि से जनसेवा नहीं करती है। यह सतत हर वक्त जनता की सेवा में लगी रहती है। आज जनता भाजपा के सेवा भाव और राष्ट्र सेवा की भावना को समझ चुकी है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियां सिर्फ चुनावी दृष्टि से जनता को छलने के लिए चुनाव में जाती हैं। अब जनता छलने वाली नहीं रह गयी है।

भाजपा के स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस स्वहित के लिए देश को भी बेचने का काम कर सकती है। आतंकवादियों के साथ भी देने में उसको गुरेज नहीं होता। कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ता आतंकवादियों को बचाने के लिए मुकदमा लड़ते हैं। इन सब बातों से जनता वाकिफ है। वह समझ चुकी है कि भाजपा ही देश की तरक्की के लिए काम कर सकती है। इस कारण जनता ने भाजपा का साथ दिया है।

उपेन्द्र/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular