Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास की वास्तविकता जानेगी आजाद...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास की वास्तविकता जानेगी आजाद अधिकार सेना

वाराणसी (हि.स.)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अभूतपूर्व और अद्वितीय विकास होने की बात दिन-रात करते रहते हैं। इसके विपरीत मौके से आए तथ्य और जमीनी हकीकत किसी दूसरी ही सच्चाई को बयान करते हैं।

अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह तथा डॉ नूतन ठाकुर वाराणसी के विकास की सच्चाई को ज्ञात करने के लिए 16 जून से 20 जून तक वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान आजाद अधिकार सेना के लोग वाराणसी के विकास की वास्तविक स्थिति को ज्ञात करेंगे तथा उन तथ्यों को लोगों के सामने रखेंगे।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular