Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आकर्षण काशी में फिर दिखा, आह्लादित दिखे पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आकर्षण काशी में फिर दिखा, आह्लादित दिखे पीएम

-हर-हर महादेव से सम्बोधन की शुरुआत, बोले-टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी

वाराणसी(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आकर्षण उनके संसदीय क्षेत्र काशी में फिर दिखा। महज पांच घंटे के अल्प प्रवास में पुलिस लाइन से सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि में आने-जाने के दौरान प्रधानमंत्री को देख लोग हर-हर महादेव का उद्घोष कर उनके प्रति स्नेह लुटाते रहे।

जनता का प्यार देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलदहिया चौराहा पर गाड़ी को धीमी रफ्तार कराई। उन्होंने वाहन में बैठ कर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लोगों का स्नेह देख प्रधानमंत्री पूरे राह हाथ जोड़कर अभिवादन करते रहे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री ने वन वर्ल्ड टीबी समिट में हर-हर महादेव के उद्घोष से सम्बोधन की शुरुआत की। समिट में आये मेहमानों का प्रधानमंत्री ने मेजबान की भांति स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी नगरी शाश्वत धारा है जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है। काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, जब सबका प्रयास होता है तो नया रास्ता जरूर निकलता है। मुझे विश्वास है कि टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी। टीबी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने जो बहुत बड़ा काम किया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular