लखनऊ(हि. स.)। बसपा की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है, वह अति चिन्ताजनक है।
मायावती ने कहा कि इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
कहा कि पंजाब आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं, जबकि घटना के सम्बंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जांच होने देना ही उचित है।
शरद
