Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने नोएडा पहुंचे जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने नोएडा पहुंचे जेपी नड्डा

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार की सुबह नोएडा पहुंच गए। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा की अगुवाई में नोएडा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता डीएनडी पर पहुंचे हुए थे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे जोर-शोर के साथ मना रही है। सोमवार से पूरे सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसे भारतीय जनता पार्टी ने “सेवा सप्ताह” का नाम दिया है। इसके लिए सोमवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नोएडा पहुंचे है। जेपी नड्डा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर छपरौली गांव में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर गांव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह आज से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के हम सबको मिलकर सफल बनाना है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular