प्रयागराज (हि.स.)। देश की अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए जो बजट पेश हुआ, वह पूरी तरह से लोक कल्याणकारी है। बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर एक संगोष्ठी में दो फरवरी को अपराह्न 11 बजे पूरे देश को वर्चुअली सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि बुधवार को सभी विधानसभाओं में 11 बजे प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि शहर दक्षिणी में राजश्री टंडन मंडपम में, शहर पश्चिमी में हनुमान वाटिका सुलेम सराय में तथा शहर उत्तरी में पुलिस लाइन के सामने सारस्वत पैलेस में आयोजित किया जायेगा जिसमें विधानसभा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
महानगर जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बजट से जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा, लोगों में जिज्ञासा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसीलिए उनकी बातों को जनता के बीच ले जाया जायेगा। जिससे हमारा भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। अंत में उन्होंने बताया कि छह फरवरी तक महानगर के सभी 1297 शक्ति केन्द्रों में त्रिदेव एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरिजेश आदि मौजूद रहे।
विद्या कान्त
