Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान

हाथरस (हि.स.)। हाथरस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया गया। उनके जन्मदिन के मौके पर हाथरस नगर पालिका द्वारा हाथरस शहर में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही डेंगू, बुखार को देखते हुए फॉगिंग व सैनिटाइजेशन किया गया।

प्रमुख तौर पर हाथरस के जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां सफाई के साथ-साथ फोगिंग व सैनिटाइजेशन के कार्य के साथ फल वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी मनाते हुए हमने ये गंदगी मुक्त हाथरस उन्हें समर्पण किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular