Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री की माता के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

 प्रधानमंत्री की माता के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

लखनऊ (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीरा बा मोदी का निधन, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !

अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा को मंगलवार तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार तड़के 3.30 बजे उनका निधन हो गया। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई। मां के निधन पर नरेन्द्र मोदी ने भी भावुक संदेश ट्वीट किया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular